उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रालोद व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष से मिला बांगिया नागरिक समाज प्रतिनिधि मण्डल

अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उठाई मांग

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बांगिया समाज प्रतिनिधि मण्डल ने लंबित मांगो को लेकर राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल से मुलाक़ात की।

गुरुवार को बांगिया नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता प्रतिनिधि मंडल के साथ रोहित अग्रवाल से भेंट की। वहीं उनकी मांग को जायज मानते हुए रोहित अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा कि बागियों समाज प्रदेश के उत्थान में सहभागिता करता रहा है। बांगिया समाज पूरे भारत मे ” वन्दे मातरम ” की 150वी जयंती समारोह का पालन कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि

लखनऊ बांगिया नागरिक समाज वर्षो से हमेशा 26 जून को बंकिमचन्द्र चटर्जी के जन्म दिन मनाता चला आ रहा है। उन्होंने कि मुख्यमंत्री से लखनऊ हनुमान सेतु से डालीगंज क्रॉसिंग को “वंदे मातरम् “मार्ग घोषित करने एवं उनकी बड़ी मूर्ति भी लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button