उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

157 वर्ष का हुआ बलरामपुर अस्पताल, कल अस्पताल को मिलेगी कई सौगाते

कल डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल ने 157 वर्षो की यात्रा पूरी कर ली है। कल यानि मंगलवार को अस्पताल का 157 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा।

जिसके मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शामिल होंगे। यह जानकारी सोमवार को अस्पताल निदेशक डॉक्टर कविता आर्या एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

डॉक्टर कविता आर्या ने बताया कि कल डिप्टी सीएम द्वारा अस्पताल को दो परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें 650 किलो वाट का सोलर पैनल और वार्ड 11 में मरीजों को एक दूसरे तल पर शिफ्ट करने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।

जिसका शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से 5 से 6 लाख की बिजली उत्पादन होगी। साथ ही डॉ हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट चालू होगा यह दोनों परियोजनाएं डिप्टी सीएम शुभारंभ करेंगे।

डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि 2025 में 10 लाख नए मरीजों को ओपीडी में देखा गया है,जबकि 25 लाख पुराने मरीजों को इलाज मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि कुल 35 लाख मरीजों को ओपीडी में सलाह भी दी गई। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश भर में 43682 मरीजों को भर्ती कर इलाज प्रदान किया गया है।

पूरे साल में लगभग 4882915 मरीजों की पैथोलॉजी जाँच की गई। जिसमें 55947 मरीजों को रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और 9915 सिटी स्कैन जांच की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान राजीव पटेल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके पश्चात सहभोज का आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी सहित अस्पताल कर्मचारी, मरीजों के परिजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button