उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जागरूकता से शीघ्र उपचार में मिलती सहायता- प्रो आरके धीमन 

विश्व श्रवण दिवस पर चला जागरूकता अभियान 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार को

एसजीपीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पंजीकृत कार्यक्रम के तहत एडवांस्ड डायबिटिक सेंटर में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया ।

विश्व श्रवण दिवस के लिए डब्ल्यूएचओ का थीम है: “समुदायों से कक्षाओं तक: सभी बच्चों के लिए श्रवण देखभाल”।

इसी उद्देश्य से संस्थान निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन के मार्गदर्शन में लखनऊ के दो प्रमुख विद्यालयों में श्रवण जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर के साथ-साथ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रोफेसर आरके धीमन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता और स्क्रीनिंग कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए क्योंकि ये आउटरीच गतिविधियां संस्थान के प्रमुख स्तंभों में से एक हैं।

इससे समुदायों को लाभ होता है और श्रवण हानि के बारे में जागरूकता, शीघ्र निदान और शीघ्र उपचार में सहायता मिलती है। ज्ञात हो कि बीते वर्ष

26 फरवरी को प्रिंसिपल डॉ. मंजुला गोस्वामी के मार्गदर्शन में द मिलेनियम स्कूल में श्रवण जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। विशेष विद्यालय सभा में एसजीपीजीआई के हेड व नैक सर्जरी विभाग के संकाय सदस्य और ऑडियोलॉजिस्ट द्वारा जागरूकता व्याख्यानदिये गये।

हेड एंड नेक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अमित केशरी ने बच्चों को सुनने के महत्व और अपनी सुनने की क्षमता की रक्षा के सरल तरीकों के बारे में शिक्षित किया। स्क्रीनिंग शिविर में प्योर टोन ऑडियोमेट्री जैसे श्रवण परीक्षण शामिल थे।

इसी क्रम में चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता वाले लोगों को एसजीपीजीआई में निःशुल्क रेफरल दिया गया। केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रवण जागरूकता वार्ताएं श्रवण हानि के बोझ के बारे में सामाजिक जागरूकता पैदा करने में प्रभावी रहीं और श्रवण हानि का शीघ्र पता लगाने पर जोर दिया गया।

दोनों विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें बच्चों की असाधारण प्रतिभा, रचनात्मकता और श्रवण संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता की सराहना की गई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को 2 मार्च 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एसजीपीजीआई के डीन प्रोफेसर शालीन कुमार थे।

इस कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। डीन महोदय ने बच्चों के बीच ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया, क्योंकि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता हैं और हमारे देश का भविष्य उन पर ही निर्भर करता है।

जरुरी सूचना जनहित में जारी 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होली के पावन पर्व पर 3 मार्च (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में 3 मार्च को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे।

जिन पुराने रोगियों को ओपीडी परामर्श के लिये पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओपीडी में देखा जायेगा और जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जाँचो की तारीख है,उनकी जांचे भी होंगी। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होगे।

24 घंटे लैब क्रियाशील रहेगी। आकस्मिक सेवाएं यथावत चलेगी। ओपीडी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button