उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चला जागरूकता अभियान 

उजरियाँव में शिविर के माध्यम से किया जागरूक 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, उजरियाँव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसे संस्थान निदेशक प्रो.सीएम सिंह मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एसडी कांडपाल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर वार्ता से हुई। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉ. प्रद्युम्न सिंह (डीन) उपस्थित होकर अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने भी अपना संबोधन प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें इस वर्ष की थीम ‘ टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विथ साइंस ‘ को अत्यंत सरल एवं रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस नाटक के माध्यम से समुदाय को स्वास्थ्य एवं विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अंत में आयोजन सचिव डॉ. मिली सेंगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button