उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न विभागों में चला जागरूकता अभियान 

स्वास्थ्य पर आधारित कई गतिविधियां प्रस्तुत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य लाभ के लिए कई गतिविधियां प्रस्तुत की गयी। मंगलवार को

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेकानन्द पॉलिक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा सभी वार्डों एवं विभागों के सहयोग से संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

इस वर्ष का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम (स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकरः विज्ञान के साथ खड़े हों) पर केंद्रित रहा।

यह विषय विज्ञान के साथ खड़े होने तथा लोगों, पशुओं, पौधों और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाली तात्कालिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग को सुदृढ़ करने के महत्व को रेखांकित करता है। जिसमें

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजिनी नगर में एक नाटक (रोल प्ले) का आयोजन किया गया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह शिक्षित करना तथा विज्ञान आधारित साझेदारी एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए सचेत किया गया।

इस दौरान संस्थान के सभी सामान्य वार्डों में आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य संपूर्ण स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के कारण मरीज अक्सर तनाव, चिंता और भय का अनुभव करते हैं।

माइंडफुलनेस अभ्यास सरल और प्रभावी तकनीकें हैं, जो मरीजों को शांत रहने, तनाव कम करने और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करती हैं। साथ ही बीएससी नर्सिंग द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मिलकर स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया तथा विभिन्न अभ्यास प्रस्तुत किए। जिससे मरीजों को आराम महसूस हुआ और उन्हें इन्हें दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रसूति एवं स्त्री रोग (ओबीजी) विभाग द्वारा अवंती बाई महिला अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जीएनएम छात्राओं ने महिलाओं में मातृ एवं शिशु देखभाल से संबंधित नवीनतम प्रगति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावी रोल प्ले प्रस्तुत किया।

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन में विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मनोचिकित्सा नर्सिंग विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वैज्ञानिक नवाचार, शोध तथा वैश्विक स्वास्थ्य सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उनके ज्ञान में वृद्धि की। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और वक्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

वहीं संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन संस्थान की स्वास्थ्य जागरूकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने संस्थान तथा विवेकानन्द पॉलिक्लिनिक स्कूल एवं विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

स्वामी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिया गया विषय (स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकरः विज्ञान के साथ खड़े हों) वर्तमान और भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए एकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता को उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने, विज्ञान के प्रति विश्वास मजबूत करने और प्रमाण-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करने में सहायक होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button