उत्तर प्रदेशजीवनशैली

विश्व ल्यूपस दिवस समारोह पर किया जागरूक

मरीजों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता, किया पुरस्कृत

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग द्वारा विश्व ल्यूपस दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसे क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी विभाग द्वारा विश्व ल्यूपस दिवस का आयोजन ल्यूपस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को समर्थन प्रदान करने के लिए समारोह किया गया। समारोह के दौरान मरीजों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के साथ की गयी।

वहीं डॉ. पुनीत कुमार और प्रोफेसर उर्मिला धाकद उद्घाटन उद्बोधन के साथ समारोह शुरू हुआ। उन्होंने लोगों को ल्यूपस की जागरूकता आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने रोग के संबंध में शिक्षा का महत्व बताते हुए मरीजों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही मरीजों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें अपनी भावनाओं और अनुभवों को कला के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया।

प्रतिभागियों को उनके सृजनात्मकता और भागीदारी के लिए पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में डॉ. किशन और डॉ. लिली ने ल्यूपस के साथ जीने के भावनात्मक पहलुओं के बारे में चर्चा करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बीमारी प्रबंधन में सहारा देने वाले नेटवर्क के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. मुकेश मौर्या सहायक प्रोफेसर ने विश्व ल्यूपस दिवस विषय संबद्धता, विश्वास और सफलता के बारे में बात की।

उन्होंने बारीकी से बताया कि यह विषय ल्यूपस समुदाय के लिए कितना महत्वपूर्ण है और मरीजों के बीच संबंध स्थापित करने का महत्व बताये। उन्होंने ल्यूपस की रोकथाम में सूर्य संरक्षण कारक (SPF) की भूमिका पर चर्चा की, यह बताते हुए कि SPF का उपयोग लक्षणों को प्रबंधित करने और फ्लेयर-अप को रोकने में महत्वपूर्ण है। समारोह में मरीजों के प्रति आभार प्रकट और जन सहभागिता बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा टी-शर्ट्स और कैप्स के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button