आपदा से निपटने को चला सेना का अभ्यास सत्र
लेफ्टिनेंट जनरल ने 11वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट को दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आपदा से निपटने के लिए भारतीय सेना द्वारा सत्र चलाया गया।
शुक्रवार को शहरी खोज एवं बचाव (यूएसएआर) का प्रदर्शन आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड कॉलेज के तत्वावधान में अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए अभ्यास किया गया।
जिसमें मनोज कुमार शर्मा, डीआईजी 11वीं एनडीआरएफ के समन्वय से भूकंप के कारण भवन ढहने जैसे मॉकड्रिल में एनडीआरएफ बटालियन का प्रदर्शन आयोजित किया गया। उप कमानधारी अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की एक बचाव टीम ने यूपीएसडीआरएफ के दो खोजी कुत्तों और उनके प्रशिक्षकों के साथ एएमसी स्टेडियम में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में विभिन्न प्रकार के बचाव अभ्यास, चिकित्सा सहायता केंद्र और ऐसे अभियानों के समन्वय पहलुओं को शामिल किया गया। वहीं प्रदर्शन को लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह, एवीएसएम, कमानधारी एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, कार्यवाहक अभिलेख एवं एएमसी के कर्नल
कमानधारी, मेजर जनरल वीके पात्रा, कमानधारी एवं मुख्य प्रशिक्षक, अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय (ओटीसी) के साथ-साथ एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के 40 अधिकारियों, 241 प्रशिक्षु अधिकारियों और लगभग 120 सेना कर्मियों ने देखा। लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने
एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट को एक जानकारीपूर्ण और सुव्यवस्थित प्रदर्शन आयोजित करने के लिए बधाई दी और भारतीय सेना सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा निरंतर प्रशिक्षण और प्रयासों के समन्वय पर जोर दिया।



