उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्तार गैंग से जुड़े शूटर की हत्या, फायरिंग से दहला इलाका

मौके पर पहुंची पुलिस, कई पहलुओं की जांच करने में जुटी

 

फ़ाइल फोटो संलग्न..

बाराबंकी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल उठा। शुक्रवार की दोपहर उस समय सनसनी फैली, जब असैनी मोड़ ब्रिज के पास अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार

बॉबी लखनऊ से बाराबंकी अपनी बलेनो कार से लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार ब्रिज पर पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और हमलावर फरार हो गए।

चश्मदीदों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां दागी गईं। गंभीर रूप से घायल बॉबी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा माना जाता था पुलिस के अनुसार शोएब उर्फ बॉबी का नाम पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़कर सामने आता रहा है।

वह कई संगीन मामलों में आरोपी था और चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी उसका नाम शामिल रहा। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत के बाद उसके करीबी रहे कई लोगों पर विरोधियों की नजरें टिकी थीं। हाल के महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं।

जिससे इस हत्या को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मौके पर भारी पुलिस महकमा पंहुचा और छानबीन में जुटा.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, घटना स्थल काकिया निरीक्षण..

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां एसपी ने बताया कि मृतक शोएब नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और मुख्तार गैंग से जुड़ा था ।

टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, जबकि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश में जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है, हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित एंगल व गैंगवार, पुरानी रंजिश और आपराधिक दुश्मनी को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button