नवयुग शाखा गायत्री नगर में क्षेत्र प्रचारक का प्रवास
2 अक्टूबर को मनेगा शताब्दी वर्ष, सामाजिक परिवर्तन को गांव तक होगा विस्तार

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के नवयुग शाखा गायत्री नगर में संघ प्रचारक ने प्रवास किया। बुधवार को नवयुग शाखा गायत्री नगर दक्षिण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल द्वारा प्रवास किया गया। साथ में विभाग प्रचारक अनिल दक्षिण भाग के प्रचारक अजीत, भाग कार्यवाह धीरेंद्र, नगर संघचालक गायत्री नगर डॉक्टर देवेश नगर कार्यवाह रामकरण,
सेवा प्रमुख गायत्री नगर उदय भानु, समरसता प्रमुख भानु, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बृजेश, लोक भारती व्यवस्था प्रमुख कमलेश, नवयुग शाखा मुख्य शिक्षक अजीत, शाखा कार्यवाह शैलेंद्र, बस्ती प्रमुख संजय, आदि कुल 38 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अनिल ने संबोधित करते हुए आगामी 2 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष के
पंच प्रण कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता नागरिक अनुशासन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी का भाव के द्वारा बहुत ही बड़ा कार्यक्रम संचालित करके एक नई लहर पैदा करेगा। शताब्दी वर्ष में संघ सामाजिक परिवर्तन के लिए गांव बस्ती उप बस्ती तक कार्य विस्तार करेगा। शाखा वार्षिककार्य योजना पर बलदिया शताब्दी वर्ष के पांच आयाम में समरसता समाज में कैसे आती है।इसका मंत्र स्वयंसेवकों को दिया गया।