उत्तर प्रदेशजीवनशैलीराष्ट्रीय

कमांड हॉस्पिटल में हैंड सैनिटाइज़ेशन अभ्यास 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हाथों की सफाई के लिए हैंड सैनिटाइज़ेशन अभ्यास का आयोजन किया गया।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) की एक व्यापक पहल के अंतर्गत बीते 5 फरवरी को कमांड अस्पताल (सीसी) के शिवम लॉन्स में एक हैंड सैनिटाइज़ेशन अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह आयोजन “रक्षा कर्मियों द्वारा सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी हैंड सैनिटाइज़ेशन अभ्यास” के रिकॉर्ड प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। जिसे इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (आईबीआर) और एशियाई बुक ऑफ़ रिकार्ड्स (एबीआर) के सहयोग से पूरे भारत में आयोजित किया गया था।

इस पहल का उद्देश्य सैन्य नर्सिंग सेवा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हाथ की स्वच्छता के महत्व को सुदृढ़ करना था, जो रोगी सुरक्षा और संक्रमण की रोकथाम का एक अभिन्न अंग है।

तीनों सेनाओं के कुल 512 वर्दीधारी कर्मियों, नागरिक कर्मचारियों,चिकित्सा, नर्सिंग स्टाफ यूनिट के कैडेट शामिल रहे। जिसे सामूहिक रूप से डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित छह-चरणीय हस्तसंरक्षण तकनीक का पालन किया।

उन्होंने अल्कोहल-आधारित हैंड रब का उपयोग करते हुए कमांड अस्पताल (सीसी) में मानकीकृत हस्तसंरक्षण प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया।

वहीं ब्रिगेडियर विकास श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल (सीसी) ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में छह चरणों वाली हाथ की स्वच्छता प्रक्रियाओं के महत्व पर जोर दिया।

सभी वर्दीधारी कर्मियों के इस समन्वित प्रयास ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, पेशेवर उत्कृष्टता और रोगी सुरक्षा के प्रति सशस्त्र बलों की चिकित्सा सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाया, साथ ही एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button