जीएसटी काउंसिल के फैसले में स्पष्टता नहीं- अमरनाथ मिश्र
जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव पर लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव पर प्रतिक्रियाओं की चर्चा तेज हो गई। गुरुवार को लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि
जीएसटी काउंसिल के फ़ैसले देखने में बड़े उत्साह वर्धक लगते हैं,लेकिन कई जगह स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा जैसे धागे पर मानव निर्मित पर 5 प्रतिशत जिसपर आईटीसी अनुमन्य नहीं है।
एक्रेलिक, नाईलोन , पर स्थिति स्पष्ट नहीं है शायद 18 फीसदी हुआ है। ऐसा है तो निर्यातकों को क्या फ़ायदा होगा जब उसने टैरिफ़ लगाया है यदि सभी तरह के रेडीमेड कपड़े पर 5 फीसदी टैक्स होता तो निर्यातकों को लाभ मिलता। श्री मिश्र ने कहा कि
क्या बिस्कुट कंपनी ने जो बिस्कुट की मात्रा कम की थी, वह टैक्स कम होने पर वापस बढ़ायेंगे।
जो स्टॉक 28 फीसदी पर ख़रीद चुका है उसका फायदा तुरंत नहीं मिलेगा।
आगे ये उत्पादक पर निर्भर करेगा की भविष्य में वह कितना सस्ता करता है। कुल मिलाकर तुरन्त कोई लाभ आम जानता को नहीं मिलेगा।
जब तक कच्चा माल और तैयार माल की कर की दर एक नहीं होगी। तब तक जनता को कोई लाभ होने वाला नहीं है। कटर शून्य प्रतिशत पर किया मगर स्टील और प्लास्टिक जिससे बनता है वो 18 फीसदी है।
55 वा संशोधन सरकार ने क्यो किया ये वही बता सकते है। कुल मिलाकर सब सिर खुजला रहे है की सस्ता कैसे हो गया। क्या मजाक है, कागज और कापी 12 फीसदी पर थी। अब कागज 18 फीसदी है। कापी शून्य प्रतिशत, अब किसका फायदा होगा राम ही जाने।उन्होंने कहा कि कोई यह समझाये कि फायदा किसको होगा।