उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आयुर्वेदिक अस्पताल में एलुमिनाई मीट 

कॉलेज प्राचार्य ने छात्रों का किया स्वागत, आयुर्वेद को अग्रसर बनाने को किया प्रेरित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में एलुमिनाई मीट में पुरानी यादें तरोताज़ा हो गयी। रविवार को टूड़ियागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्ष 2000 बैच के बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी)

के छात्र दूसरे से मिले तो खुशी से झूम उठे। अस्पताल की नवीन ओपीडी ब्लॉक से लेकर पुराने क्लास रूम,हॉस्टल तक भ्रमण किया। वहीं कॉलेज के सभागार में वर्ष 2000 बैच के करीब 50 पूर्व छात्र एलुमिनाई मीट में एक दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने सभी छात्रों का स्वागत कर उन्हें संबोधित करते आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार तत्पर रहने का संदेश दिया। इस मौके कई पूर्व छात्र से अपने पुराने साथियों से 20 से 25 साल बाद मिले तो अपनी पुरानी बातों को हंसी ठिठोली की।

इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मोनिका, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. शहंशाह आलम ने एलुमिनाई मीट में विशेष योगदान दिया। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि हरिद्वार से डॉ. ललिता पांडेय, महाराष्ट्र से डॉ. रीना के अलावा पंजाब और दूसरे राज्यों से भी कई छात्र आए।

पूर्व छात्रों ने एक दूसरे के साथ अपनी बात शेयर की। एक दूसरे का नंबर आदान प्रदान कर एक ने दूसरे खूब सेल्फी और फोटो मोबाइल में कैद कर यादगार बनाया। साथ ही डॉक्टरों ने अस्पताल व कॉलेज परिसर में कई जगह पौधरोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button