कर्मचारियों को सुरक्षा कवच देने को बैंक के साथ समझौता
केजीएमयू और यूनियन बैंक के मध्य हुआ एमओयू

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारियों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए बैंक के साथ समझौता किया गया। बुधवार को
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की दूरदर्शी विचारधाराओं ने कर्मचारियों के हित देखते हुए यूनियन बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू के अंतर्गत केजीएमयू के संकाय सदस्य, नियमित कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को निःशुल्क टर्म इंश्योरेंस एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को 10 लाख रुपये एवं 20 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस के साथ-साथ दुर्घटना की स्थिति में अधिकतम 1 करोड़ 15 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
संस्थान में कर्मचारी-कल्याणकारी योजना की जानकारी मिलते ही समस्त कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने कुलपति की संवेदनशील, दूरदर्शी एवं कर्मचारी हितैषी सोच का परिणाम बताया है।
वहीं कर्मचारी परिषद महामंत्री अनिल कुमार ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी तथा उनके मनोबल को और अधिक मजबूत करेगी। साथ ही उन्होंने यूनियन बैंक के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



