उत्तर प्रदेशजीवनशैली

सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध – सीएमओ

 मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 4,198 लोग लाभान्वित

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला हर रविवार लगाया जा रहा है। रविवार को

जनपद के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजाद नगर का तथा उनके निर्देश पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी व एआरओ ने अन्य पीएचसी का भ्रमण किया। वहीं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला पिछले लगभग पाँच वर्षों से प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आमजन को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी नागरिक केवल कार्य व्यस्तता, दूरी या आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से रविवार को घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से प्रसवपूर्व जाँच, नियमित टीकाकरण, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य जाँच, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, आवश्यकतानुसार उच्च संस्थानों को संदर्भन, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएँ तथा परामर्श एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मेले में कुल 4,198 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 1,655पुरुष, 2,116 महिला और 427 बच्चे थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button