राजधानी के 1090 चौराहे पर क्षत्रिय समाज का विशाल प्रदर्शन
महाराणा सांगा पर विवादित बयान को ले, क्षत्रियों ने किया प्रदर्शन

महासंग्राम यात्रा निकालने पर अड़ा क्षत्रिय समाज, पुलिस से हुई झड़प, दी गिरफ़्तारी
लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में क्षत्रियों की हुंकार व नारेबाजी से 1090 चौराहा गूंजने लगा। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत,महिला मोर्चा व क्षत्रिय समन्वय समिति,करनी सेना कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा महाराणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर नारेबाजी करते हुए महासंग्राम यात्रा में विशाल प्रदर्शन किया गया। जिसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंचा। जिसमें प्रदर्शनकरियों को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाकर छोड़ा और करीब पांच बजे तक प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया। बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए महाराणा सांगा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के आह्वान पर प्रदेश के सभी क्षत्रिय संगठनों ने संयुक्त रूप से 1090 चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।महासंग्राम यात्रा निकालने पर अडिग क्षत्रिय संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस से झड़प भी हुई और गिरफ्तारी भी दी। जिसमें प्रदीप सिंह बब्बू,अवनीश सिंह ,भूपेन्द्र सिंह,राकेश रघुवंशी, उमाशंकर सिंह रमेश रघुवंशी अजय त्रिपाठी मुन्ना, कृष्ण प्रताप सिंह, धनंजय सिंह राणा, विकास शाही,अमित राजपूत,राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा सगठन मंत्री एडवोकेट उदय भानु सिंह, महिला मोर्चा की मीना सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के सभी 25 से अधिक संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।जिसमें करनी सेना के पांच संगठन भी अपनी भागीदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल तक रामजीलाल सुमन माफ़ी नहीं मांगी तो प्रदर्शन और उग्र होता जायेगा। इसलिए अभी उन्हें समय दिया गया है। प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के विरोध को दलित बनाम राजपूत बनाने का कुचक्र समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जबकि राणा सांगा सिर्फ़ एक जाति के नहीं वरन पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा की मूर्ति लगाने के लिए परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह एवं संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा की मूर्ति सपा कार्यालय समीप लगाने की मांग की है जिससे उन्हें पूर्वजों की जानकारी होती रहे । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि विरोध का यह क्रम पूरे प्रदेश में अनवरत चलता रहेगा जब तक रामजी लाल सुमन माफ़ी नहीं माँगेंगे। विरोध प्रदर्शन में प्रदीप सिंह बब्बू,अवनीश सिंह के अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष युवा भूपेन्द्र सिंह,राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के राम मूर्ति सिंह, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रमुख अनिल सिंह,प्रदेश अध्यक्ष पंकज भदौरिया, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के लालजी सिंह, माँ करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह,श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर,करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह,क्षत्रिय महासभा के राघवेंद्र सिंह राजू,राजपूताना महासभा के अध्यक्ष एके सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति,करुणेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत, यूपी सिंह,कैलाश सिंह कछवाह,आदित्य सिंह राणा,जितेंद्र सिंह,अभिषेक सिंह ,आशीष सिंह ,आलोक सिंह ,अजीत प्रताप सिंह ,अमृत सिंह राजपूताना महासभा विक्रम बीर सिंह,हरिशंकर सिंह, अमरेश सिंह,अरुण सिंह,अरविंद मोहन सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह,सुनील सिंह,कार्तिक सिंह,किरण सिंह विक्की,डॉ. एसपी सिंह ,रघुनाथ सिंह भदौरिया,शिव शंकर सिंह, सर्वेश सिंह,संजीव सिंह,सूरज सिंह,अभिराज सिंह चौहान,बीएल सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।