उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जन्नत-ए-कश्मीर ‘’ घूमने का मौका 

लखनऊ से श्रीनगर आने - जाने को हवाई यात्रा का पैकेज 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कश्मीर का सैर सपाटा करने के लिए पैकेज दिया जा रहा है। सोमवार को

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।

आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से जन्नत-ए-कश्मीर का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है।

यह पैकेज 5 रात एवं 6 दिन का है। जिसमें – श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलया जा रहा है।

पैकेज टूर की विशेषता..

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल एवं हाउस बोट में की गयी है।

यात्रा के दौरान डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 68800 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52300/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49950/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 41100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 36800/-, बिना बेड के होगा।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। अजीत कुमार सिन्हा

मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी उक्षे ने बताया कि

उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये

लखनऊ- 8287930911/9236391911/8287930902,

कानपुर – 9415042930 मोबाइल नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button