उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

 5,352 कन्याओं का जनभवन में पूजन 

हिन्दुस्थान विश्व में अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परम्पराओं के कारण अप्रतिम 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः के तहत कान्याओ का पूजन किया गया।

शनिवार को प्रेरणा संस्था द्वारा आयोजित तीसरा वृहद कन्या पूजन कार्यक्रम जनभवन में किया गया। कार्यक्रम में 5,352 कन्याओं का पूजन कर मातृशक्ति के सम्मान और कन्या संरक्षण का संकल्प लिया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार, अवध के प्रान्त संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता रागिनी सोना तथा एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन धर की विशेष उपस्थिति रही।

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि आज पूजन की जा रही कन्याएं ही भविष्य में बहन, माता, मौसी, बुआ, दादी और नानी के रूप में परिवार एवं समाज का आधार बनेंगी।

कन्या पूजन मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। हमारे सद्ग्रन्थों में कहा गया है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।

नवरात्र में कन्या पूजन के साथ यह संकल्प भी लेना चाहिए कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को पूरी तरह समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्थान विश्व में अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परम्पराओं के कारण अप्रतिम है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने विभिन्न स्थानों से आयी बच्चियों का जनभवन में स्वागत करते हुए कहा कि घर, परिवार और समाज में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार का उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि जनभवन में बच्चों के खेल एवं प्रतियोगिताओं और पुष्प प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के लिए स्थान सुरक्षित रखा जाता है।

राज्यपाल ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल बच्चियों को जनभवन का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे इसके अनुभवों को जान सकें।

उन्होंने बच्चियों से घर लौटकर कार्यक्रम के अनुभव पर निबन्ध लिखने का आग्रह किया तथा घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ तीन निबन्ध लिखने वाली बच्चियों को वे स्वयं सम्मानित करेंगी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं श्री दुर्गा के पूजन से हुआ। पूजन के पश्चात सामूहिक आरती की गई। लखनऊ तथा आसपास के विभिन्न जिलों से आईं 5 से 10 वर्ष आयु की 5,352 कन्याओं का विधि-विधान एवं उत्साहपूर्वक पूजन किया गया।

ये कन्याएं 117 ग्रामीण स्थानों से बसों द्वारा लाया गयी थीं और पूजन पश्चात सबका सामूहिक भोजन हुआ। सभी बच्चियों को उनके घरों तक वापस पहुंचाने का प्रबन्ध भी प्रेरणा परिवार द्वारा किया गया था।

प्रेरणा परिवार की संचालन समिति के अध्यक्ष गुंजित कालरा, ईशा कालरा एवं अभिनव भार्गव तथा सचिव शिखा भार्गव सहित विराज सागर दास, देवांशी दास, अक्षय खोसला, पारुल चावला खोसला, यशवर्धन अग्रवाल,

श्वेता अग्रवाल, शरद जैन, रश्मि जैन, पीयूष सिंह, सुष्मिता सिंह, गुंजन जैन, रिधिमा जैन, शांतनु सिंह, अश्मिता मोहंती, अंकित साहनी, अंबिका साहनी, श्लोक सिंह, ज्योत्सना सिंह, पार्थ सिंह, नैनिका सिंह एवं वात्सल्य बोरा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अवध के प्रान्त प्रचारक कौशल, अखिल भारतीय गौसेवा प्रमुख नवल किशोर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र कुमार,

सह प्रान्त प्रचारक संजय, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, प्रशान्त भाटिया एवं सूचना प्रमुख दिलीप अग्निहोत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button