उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मतदाता वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने से अनगिनत फायदे 

 फार्म में भरा मोबाइल नंबर से e-EPIC वोटर ID कार्ड) डाउनलोड करना हुआ आसान

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मतगणना प्रपत्र में मोबाइल जोड़ने से अनगिनत लाभ मिलेंगे। रविवार को यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साझा की। उन्होंने आसान शब्दो में बताया कि

मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है। घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं। जिसमें पहला

अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है। जिसमें कई बार समय लग जाता है। दूसरा जब – जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

तीसरा: वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

चौथा: ECINET mobile ऐप तथा electoralsearch.eci.nic.in website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आयी कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं।

वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकेडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button