उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

 4 करोड़ के अवैध कब्जे पर गरजा नगर निगम का बुलडोज़र 

सरोजनी नगर के बेहसा गांव में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

मंगलवार को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहसा में बड़ी कार्रवाई की गई।

यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर अंकित शुक्ला के नेतृत्व में तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण को पूरी तरह हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार सरोजनी नगर अनूप श्रीवास्तव ने किया।

तहसील और नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद..

इस अभियान में तहसीलदार सरोजनी नगर सुखवीर सिंह के निर्देशों के साथ तहसील लेखपाल ललितेश सिंह और नगर निगम लेखपाल अजीत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं नगर निगम की ओर से प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद और तहसीलदार नगर निगम अरविंद पांडेय के निर्देशन में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए थाना सरोजनी नगर से पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जा सकी।

4 करोड़ रुपये कीमत भूमि से हटा अतिक्रमण 

अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई कुल लगभग 0.201 हेक्टेयर सरकारी भूमि का बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये आंका गया है। यह भूमि सरकारी उपयोग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button