38,485 लोग राष्ट्रीय जम्बूरी में हुए लाभान्वित
160 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों ने बनाया सफल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित राष्ट्रीय जम्बूरी में स्वास्थ्य कर्मियों ने हज़ारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ पहुंचाया। राष्ट्रीय जम्बूरी (स्काउट्स एवं गाइड्स) 20 से 30 नवम्बर तक आयोजित किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता रही। वहीं सोमवार को
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 33,000 से अधिक स्काउट्स,गाइड्स रेंजर्स एवं रोवर्स ने प्रतिभाग किया था। इसके अलावा अन्य देशों के स्काउट्स व गाइड्स आये थे। जिसमें चरक जम्बूरी अस्पताल अस्थाई तथा 7 डिस्पेंसरी बनायी गयी थी।
जिसके माध्यम से 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओ में ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, अल्ट्रासाउंड ,पैथोलॉजी जांच, फिजियोथैरेपी ,एक्स-रे ,मुफ्त चश्मा वितरण और रक्तदान सुविध उपलब्ध कराई गयीं।
इस आठ दिवसीय आयोजन में लगभग 160 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि 24 घंटे कार्य कर बड़ी सफलता दर्ज की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चरक जम्बूरी अस्पताल सात डिस्पेंसरी में कुल 38,485 की ओपीडी हुयी। 255 लोग अस्थायी अस्पताल में भर्ती हुए। जिसमें से 137 पुरुष और 118 महिलाएं थीं।
इनमे से 7 पुरुषों और 13 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर जांचों की सुविधा भी उपलब्ध थी। 1845 की लैब जाँच, 34 का ईसीजी, 17 का अल्ट्रा साउंड और 66 का एक्सरे किया गया।
इसके अलावा 194 लोगों की फिजियोथेरेपी की गयी। कुल 46 चश्मों का वितरण और रक्तदान शिविरमें 40 लोगों ने रक्तदान भी किया।



