उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

25 से “लाइफकनेक्ट ट्रांस-कोऑर्ड” कार्यक्रम का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स को मिलेगा प्रशिक्षण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन – उत्तर प्रदेश अस्पताल प्रशासन विभाग और संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के

नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा, 25 से 29 अक्टूबर तक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स के लिए “लाइफ कनेक्ट ट्रांस-कोऑर्ड” नामक पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत ‘नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन’ की देखरेख में संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर, इंटेंसिव केयर यूनिट, डोनर के परिवार और ट्रांसप्लांट टीम के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। अंग दान होगा या नहीं, यह अक्सर इस बात पर निर्भर करता है कि वे कितनी जल्दी संभावित डोनर की पहचान करते हैं।

कितनी संवेदनशीलता के साथ परिवार की काउंसलिंग करते हैं, और कितनी तत्परता से कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हैं। यह कार्यक्रम इन्हीं कौशलों को और मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

भारत में 2023 में लगभग 18,900 अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) किए गए। जिससे भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। हालाँकि, कुल प्रत्यारोपणों में से केवल 18 प्रतिशत ही मृत दाताओं से प्राप्त अंगों द्वारा किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश, जो देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, में इस क्षेत्र में अभी भी काफी संभावनाएं मौजूद हैं जिनका उपयोग किया जाना बाकी है। इस कार्यक्रम की थीम, “हर आईसीयु जीवन का एक संभावित उपहार है।

उद्घाटन सत्र इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे किया जाएगा।

नोट्टो , नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अनिल कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, और एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आरके धीमन उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

इस सत्र को संबोधित करने वालों में सोट्टो – यूपी के संयुक्त निदेशक और संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर. हर्षवर्धन; नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. नारायण प्रसाद; यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. एमएस अंसारी; RMLIMS में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. अभिलाष चंद्र; और KGMU में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. अभिजीत चंद्रा शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रुपरेखा में..

यह पाठ्यक्रम आईसीयु बेडसाइड से लेकर अंग आवंटन और प्रत्यारोपण तक की प्रक्रिया को कवर करता है। इसमें व्याख्यानों के साथ-साथ केस स्टडी, समूह गतिविधियाँ, फिल्में और क्विज़ शामिल हैं। सीखने के स्तर को जाँचने के लिए प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट भी होंगे।

पहले दिन 25 अक्टूबर- कानूनी ढांचा, ब्रेन स्टेम डेथ की पहचान, डोनर की देखभाल, बुरी खबर देना और अंग दान का अनुरोध करना (मोहन फाउंडेशन के साथ)

दूसरे दिन 26 अक्टूबर उद्घाटन समारोह ब्रेन डेथ की जांच और एपनिया टेस्ट; NOTP वित्तीय सहायता; समन्वयक की भूमिका; शोक परामर्श; जीवित व्यक्ति द्वारा अंग दान तीसरे दिन 27 अक्टूबर को किडनी, लिवर, कॉर्निया, हाथ, त्वचा और बोन मैरो प्रत्यारोपण;

ऑथराइजेशन कमिटी की प्रक्रिया; मेडिको-लीगल पहलू; दस्तावेज़ीकरण है। चौथे दिन 28 अक्टूबर अस्पताल में अंग दान कार्यक्रम शुरू करना; सर्कुलेटरी डेथ के बाद अंग दान; नोट्टो पंजीकरण; THOA, 1994; अंगों को निकालना और उनका परिवहन।

पांचवे दिन 29 अक्टूबर अंगों का बंटवारा और आवंटन; सक्षम प्राधिकारी की भूमिका; जागरूकता अभियानों की योजना बनाना; समापन समारोह और प्रमाण पत्र वितरण

फैकल्टी में अपोलोमेडिक्स, लखनऊ और आलंबन एसोसिएट्स चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button