उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

2047 विकसित यूपी बनाने को आयुष विभाग की बैठक

अवनीश अवस्थी, मनोज कुमार सिंह, रंजन कुमार, चैत्रा वी रही मौजूद

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आयुष विभाग को गति देने के लिए बैठक आयोजित की गयी। गुरुवार को विकसित यूपी @2047 के लिए तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाने के लिए योजना भवन स्थित बैठक की गई।

वहीं बैठक में मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार अवनीश अवस्थी, आईएएस मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव आयुष उप्र रंजन कुमार एवं महानिदेशक आयुष उप्र चैत्रा वी. की अध्यक्षता में की गयी। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई।

प्रमुख सचिव आयुष विभाग रंजन कुमार ने आयुष में समग्र स्वास्थ्य सेवा के विकास, आयुष चिकित्सा प्रोटोकॉल के मानकीकरण तथा नई उत्तीर्ण आयुष डॉक्टरों की ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य नियुक्ति के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के विस्तार पर बल दिया।

उन्होंने आयुष को चिकित्सा और वेलनेस पर्यटन के रूप में विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया।प्रमुख सचिव योजना आलोक कुमार ने कहा कि वेलनेस पर्यटन को अयोध्या, वाराणसी, मथुरा जैसे स्थलों के आध्यात्मिक पर्यटन के साथ बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जहां पर्यटकों की बड़ी आवक है।

उन्होंने अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों की रणनीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि 2047 तक इन्हें प्राप्त किया जा सके। औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती और आयुष क्षेत्र के पंजीकृत योग्य चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने पर भी कार्य करने का सुझाव दिया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वेलनेस पर्यटन को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घाटों पर आने वाला वह पर्यटक जो उपचार और स्वास्थ्य लाभ के लिए ठहरता है, वही हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।

वैश्विक स्तर पर वेलनेस पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। लंबे समय तक ठहरने वाले पर्यटक अधिक राजस्व उत्पन्न करते हैं। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने गुणवत्ता मानक, प्रमाणित केंद्र, ब्रांडिंग और प्रशिक्षित थेरेपिस्ट वर्कफोर्स जैसी चुनौतियों को प्राथमिकता से समाधान करने की जरूरत बताई ताकि उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक वेलनेस डेस्टिनेशन बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री के सलाहकार और पूर्व डीसीजीआई डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि वैश्विक जनसंख्या का रुझान प्रकृति की ओर बढ़ रहा है और विश्व स्तर पर स्वास्थ्य सेवा पर 15 ट्रिलियन डॉलर का व्यय किया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पिलीभीत और गोरखपुर जैसे संभावनाशील क्षेत्रों में दो आयुष घाटियाँ (आयुष वैलीज) विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने रोगी सुरक्षा और अधिकारों को सदैव केंद्र में रखने की बात कही।

साथ ही राज्य रूपांतरण आयोग, लखनऊ के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आयुष को मानव विकास सूचकांक में अपने सकारात्मक योगदान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि आने वाली पीढ़ी ही वह कार्यबल है जो 2047 तक हमारे लक्ष्यों को साकार करेगी।

भारत सरकार की आयुष समिति के अध्यक्ष प्रो. बेजन मिश्रा ने सुझाव दिया कि 24 घंटे 7 दिन हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश में आयुष क्षेत्र के सभी चिकित्सकों का एक रजिस्टर तैयार किया जाना चाहिए।

इस मौके पर आयुष चिकित्सकों में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार मौर्य, यूनानी निदेशक प्रो जमाल अख्तर, निदेशक होम्योपैथिक, समेत अन्य आयुष चिकित्सक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button