12-12 ओवर का दो क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला
लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया नगर टाइगर्स के बीच क्रिकेट मैच

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो क्रिकेट टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबला देखने को मिला।
रविवार को सीतापुर रोड स्थित शिया पीजी कॉलेज में लोहिया नगर प्रखंड द्वारा दो टीमों का लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया नगर टाइगर्स के बीच क्रिकेट मैच 12- 12 ओवर का आयोजित किया गया।
जिसमें लोहिया नगर रॉयल्स टीम ने पहले बैटिंग चुनकर ओपनर अमर नाथ मिश्रा चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, लखनऊ और गुरप्रीत शेट्टी डिप्टी चीफ वार्डेन जिनका सामना बॉलर सुनील कुमार तिवारी डिविजनल वार्डेन प्रखंड लोहिया नगर ने शुरू किया।
विमल कुमार वर्मा घटना नियंत्रण अधिकारी ने 58 रन बनाते हुए अपनी टीम को 137 रन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके पश्चात् लोहिया नगर टाइगर्स के ओपनिंग में डॉ पंकज कुमार डिप्टी डिविजनल वार्डेन और अनुभव द्विवेदी ने अच्छी शुरुआत की।
अनुभव द्विवेदी ने 30 गेंद में 68 रन बनाए। और आशुतोष मिश्रा ने 1 ओवर में चार छक्के लगाकर 25 रन जोड़कर मैच को जीत के नजदीक पहुंचकर आउट हो गए। बाद में रितुराज रस्तोगी ने पहली बाल पर 4 रन मारकर शानदार जीत दिलाई।
वहीं मनोज वर्मा एडीसी ने अच्छी फील्डिंग करते हुए और टीम का हौसला बढ़ाते हुए मैच को 2 ओवर पहले ही 7 विकेट से विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नागरिक सुरक्षा लखनऊ एडीसी रेखा पांडे द्वारा विजेता टीम के कैप्टन नबी हसन को ट्राफी प्रदान की गई।
और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नवल किशोर त्रिपाठी द्वारा उप विजेता कैप्टन आमिर अब्बास को ट्राफी प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अजीत सिंह (हमराह) द्वारा मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच अनुभव द्विवेदी और बेस्ट बॉलर पंकज पंत को ट्राफी देखकर सम्मानित किया।
साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डेन डॉ पंकज कुमार, स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह ने प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। एम्पायर के रूप में अनंत सिंह तोमर, मुनीम पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में डिविजनल वार्डेन दिनेश माथुर राजाजीपुरम, नफीस अहमद गोमतीनगर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन मजीद अली बीकेटी, ऐश्वर्य गोमतीनगर, स्टाफ ऑफिसर प्रदीप शर्मा महानगर, प्रखंड लोहिया नगर से
सत्य कुमार तिवारी,सरोज शर्मा, सौरभ अग्रवाल,ऋषि श्रीवास्तव अमिताभ राय, मनीष चंद्र लाल,दीपक वर्मा मो शोएब जलाली,सनत कुमार सहित दर्शक उपस्थित रहे।



