व्यापार मंडल पदाधिकारी मांग पर महापौर ने लिया संज्ञान

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़।लखनऊ व्यापार मंडल की माँग पत्र पर महापौर ने संज्ञान ले लिया है। वहीं भूतनाथ लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि भूतनाथ बाजार में भारी बारिश होने चलते जल भराव की समस्या इस कदर बढ़ जाती थी, जिससे पूरा भूतनाथ मार्केट बिल्कुल तालाब की तरह दिखाई देता था और यही नहीं बारिश में पानी बेसमेंट की दुकानों में भी चला जाता था। इस वजह से व्यापरियों का बहुत नुकसान भी हो जाता था। इसी समस्या को लेकर भूतनाथ लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नया नाला बनाने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन दिया गया था। महापौर ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए नया नाला बनाने का आदेश पारित कर दिया है जो बहुत जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि इस नाले के बनने से भूतनाथ मार्केट की जल भराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसी क्रम में बुधवार को भूतनाथ लखनऊ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल भूतनाथ के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मेयर से मुलाक़ात की और नाला पास करने की लिए एक आभार पत्र देकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसमें व्यापरियों ने स्थानीय सभासद अशोक उपाध्याय का भी धन्यवाद किया। प्रतिनिधि मंडल में भूतनाथ लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ सलाहकार उत्तम कपूर,भूतनाथ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अरविंद पाठक,चौक के सभासद अनुराग मिश्रा, मीडिया प्रभारी लोकेश उपाध्यक्ष,मोहित गर्ग,उपाध्यक्ष नदीम खान शामिल रहे।