उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

 महिला आयोग अध्यक्ष ने चिकित्सालयो का किया निरीक्षण 

वीरांगना अवंतीबाई डफरिन और क्वीन मैरी महिला चिकित्सालय में मरीजों से जाना हाल

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी महिला अस्पतालो का जायजा लिया गया।बुधवार को

उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी ओपीडी, लेबर रूम, किचन, ओटी, एसएनसी, वार्ड, एचडीयू व पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का निरीक्षण के साथ ही समस्त वार्डों में भर्ती महिलाओं एवं शिशुओं से मिलकर उनका हाल चाल जाना।

साथ ही नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव भी मनाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी डाक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ का कार्य व्यवहार सराहनीय पाया गया। सभी व्यवस्थायें उत्तम पाई गयी तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया है। अध्यक्ष द्वारा जनसुविधा केन्द्र खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आसानी से मिल सके।

इसके पश्चात् अध्यक्ष क्वीन मैरी महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिसमें आईवीएफ सेन्टर, लेबर रूम, इमरजेन्सी, पोस्ट ऑपरेटिव रूम, वेन्टीलेटर यूनिट, रजिस्ट्रेशन काउन्टर, ओपीडी, किचन एवं टॉयलेट का निरीक्षण कर महिलाओं,मरीजों से वार्ता कर मिल रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान 40 नवजात कन्याओं को बेबी किट अध्यक्ष द्वारा वितरित की गयी। महिलाओं की संख्या को देखते हुये अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अंजू अग्रवाल द्वारा बताया गया कि डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ की संख्या पूरी है। डिलीवरी वार्ड में एक बेड पर 02 मरीज देखकर अध्यक्ष द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी इस सम्बन्ध में डॉक्टर अंजू अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 200 बेड का प्रस्ताव शासन भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button