उत्तर प्रदेश

 परियोजना के तहत 16 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई

10 आगरा में और 6 लखनऊ में स्ट्रीट लाइट कार्य पूरा

 

आगरा।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी से लगाकर आगरा तक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गयी। सोमवार को

नव ज्योति सेवा संस्थान (नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जीनस ब्रीडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

इस परियोजना के तहत कुल 16 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित की गईं। जिसमें 10 सोलर लाइट आगरा ज़ोन तथा 6 सोलर लाइट लखनऊ ज़ोन में लगाई गईं।

आगरा ज़ोन में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना जीनस ब्रीडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड टेक्निकल मैनेजर डॉ. सागर शाश्वत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सुनिश्चित की गई। वहीं लखनऊ ज़ोन में यह कार्य नव ज्योति सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष पूजा अवस्थी, संरक्षक देवेंद्र अवस्थी एवं संस्था की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस CSR गतिविधि से ग्रामीण एवं अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रात्रि के समय सुरक्षित एवं स्थायी प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

सोलर स्ट्रीट लाइट पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ ऊर्जा की बचत करती हैं और बिजली पर निर्भरता को कम करती हैं। जिससे सतत विकास को बढ़ावा मिलता है।

नव ज्योति सेवा संस्थान निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित एवं ग्रामीण वर्ग को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

यह सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना संस्था की उसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो स्वच्छ ऊर्जा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। वहीं संस्थान एवं जीनस ब्रीडिंगके इस संयुक्त प्रयास की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button