लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका- केशव प्रसाद मौर्य
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेमिनार

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं।सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है।
मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।
यह बातें शुक्रवार को लखनऊ विवि में आयोजित राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कपूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित भारतीय लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और चुनौतियां विषय पर ‘की नोट’ सेमिनार में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने
तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है। वहीं इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर
प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना व उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित
सभी अतिथियों का भव्य व शानदार स्वागत किया गया।अपने ओजस्वी, प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन मे श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के रोम- रोम मे लोकतंत्र रचा बसा है।
उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र की खूबियो,और लोकतन्त्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भारतीय जनमानस के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुये कहा कि जब- जब देश के सामने चुनौतियां आयीं, समाज के सभी स्तम्भो,पत्रकारो व मीडिया संस्थानो द्वारा भरपूर सहयोग दिया
गया। लोकतंत्र की गरिमा, महिमा व महत्व को हर व्यक्ति समझता है। आपातकाल के दौरान भी मीडिया अपनी भूमिका निभाने मे डिगा नही, बल्कि समाज को जागृत व सचेत करने मे हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए
सरकारी प्रयासो की जानकारी देते हुये स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के बारे मे भी महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के समूह सम्पादक गुलाब कोठारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, समाजसेवी रेणुका टण्डन सहित अन्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।



