उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

    देशभक्ति के साथ मना नेवी दिवस

3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी ने मनाया नेवी दिवस

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नेवी दिवस मनाया गया। गुरुवार को 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी दिवस- 2025 का आयोजन गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।

यह समारोह 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की निर्णायक जीत तथा ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की स्मृति को समर्पित रहा। वहीं

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमांडर सुमित घोष (सेवानिवृत्त), विशिष्ट पनडुब्बी अधिकारी एवं ‘ऑपरेशन-विजय’ तथा ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के पूर्व नौसैनिक ने अपनी सम्मानित उपस्थिति दर्ज कराई।

विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय तथा कमांडर गौरव शुक्ला, कमांडिंग ऑफिसर, 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी उपस्थित रहे।

नेवी डे समारोह में एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। कैडेटों ने भाषण, काव्य-पाठ, एकल एवं सामूहिक नृत्य, तथा मनमोहक गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और एनसीसी भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button