उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

 ट्रेन से करें पुरी कोलकाता गंगासागर यात्रा 

आईआरसीटीसी ने यात्रा कराने का उठाया बीड़ा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आध्यात्मिक नगरी के दर्शन करने के लिए ट्रेन सेवा प्रदान की जा रही है। सोमवार को आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से पुरी कोलकाता गंगासागर यात्रा करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है।

आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि. योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन } गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बै|नाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

इस यात्रा के मुख्य बिंदु..

विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बै|नाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या)।

श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की सं. 767- 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें)

उतरने/चढने के स्टेशन- योगनगरी ऋषिकेश- मुरादाबाद – बरेली – शाहजहॉंपुर – हरदोई- लखनऊ – अयोध्या – बनारस। यात्रा तिथि 18 फरवरी से 27 फरवरी तक 09 रात एवं 10 दिन तक उपलब्ध रहेगी।

सुविधाओं में..

इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी,नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.- 19110/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू.- 17950/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने) नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.- 31720 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू. 30360 /- है । (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.- 41980/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू.- 40350/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल,ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था) होगी।

इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीतकुमार सिन्हा आईआरसीटीसी उ.क्षे. ने बताया कि

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर

8287930199, 9236391908, 8287930908, 7302821864, 8285469807, 8287930909 सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button