गुलाब और ग्लैडिओलस प्रदर्शनी में दर्शकों ने खूब की फोटोग्राफी
रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लगी फूलों की प्रदर्शनी में दर्शकों ने खूब फोटोग्राफी कर मोबाइल में कैद किया। शनिवार को एनबीआरआई के वनस्पति उद्यान के केंद्रीय लॉन में गुलाब एवं ग्लैडिओलस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।
वहीं संस्थान में लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी का उदघाटन सीडीआरआई की निदेशिका डॉ. राधा रंगराजन एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी की उपस्थिति में एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी के द्वारा किया गया। वहीं
डॉ. केजे सिंह, प्रदर्शनी के संयोजक ने बताया कि गुलाब एवं ग्लैडियोलस प्रदर्शनी में कुल आठ वर्गों (A–H) में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिनमें कट फ्लॉवर, स्पेसिमन ब्लूम्स, पुष्प सज्जा, गमले में लगे पौधे तथा फोटोग्राफी शामिल हैं।
इन प्रतियोगिताओं में संस्थानों, नर्सरियों, व्यक्तिगत प्रतिभागियों, महिलाओं, माली एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी के विभिन्न अनुभागों में हाइब्रिड टी, फ्लोरिबुंडा, पोलिएन्था, मिनिएचर गुलाब तथा ग्लैडियोलस की आकर्षक किस्में प्रदर्शित की गईं।
प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। जबकि समग्र उत्कृष्टता के लिए निदेशक ट्रॉफी एवं महानिदेशक ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
प्रदर्शनी की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रविष्टियाँ विभिन्न सरकारी, अर्ध-सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थाओं, नर्सरी संचालकों, व्यक्तिगत उत्पादकों, मालियों, महिलाओं आदि से प्राप्त हुईं।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभाग, स्वायत्त निकाय, व्यक्तिगत उत्पादक, महिलायें, नर्सरियों के लोग एवं मालियों से विभिन्न वर्गो में प्रतिभागिता के लिए 73 प्रदर्शकों से कुल 510 प्रविष्टियॉं प्राप्त हुईं ।
इसके अलावा,एनबीआरआई द्वारा विकसित विभिन्न हर्बल उत्पादों, सूक्ष्मजैविक प्रौद्योगिकी आदि को जन-मानस के लिए अवलोकनार्थ रखी गयी हैं।
पर्यावरण प्रदूषण के लिए लगाया जागरूकता स्टॉल
प्रदर्शनी में पौधे व पर्यावरण प्रदूषण, बोन्साई पौधों, संकटग्रस्त एवं कैक्टस पौधों आदि पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान में स्थापित ‘पौधे एवं प्रदूषण’ विषयक पर्यावरण संबंधी जानकारी, जागरूकता, क्षमता निर्माण और आजीविका कार्यक्रम केंद्र द्वारा आम जन में पौधों के द्वारा प्रदूषण प्रबंधन के लिए एक जागरूकता कार्नर भी लगाया गया हैं।
इसके साथ साथ ग्लेडियोलस एवं गुलाब की कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी को भी अलग से प्रदर्शित किया जा रहा हैं।
प्रदर्शनी प्रारम्भ होने से पूर्व विशिष्ट निर्णायकों के द्वारा पुरस्कारों के लिए निर्णय लिये गये।
पहले दिन प्रमुख विजेताओं में..
प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी लाल गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-1) रानी उपसम, होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी दुरंगा,ब्लेंडेड गुलाब(वर्ग- डी अनुभाग डी-2) रानी उपसम, होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी धारीदार गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-3)HOD, केमिकल डिपार्टमेंट IIT bhu प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी गुलाबी रंग का गुलाब
(वर्ग- डी अनुभाग डी-4)प्रिंसिपल, CMS, स्टेशन रोड, लखनऊ प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी पीला गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-5) रानी उपसम, होटल क्लार्क्स अवध,नल प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी सफ़ेद गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-6) HAL, अयोध्या रोड, लखनऊ प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी नारंगी गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-7)
HAL, अयोध्या रोड, लखनऊ प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ एचटी लैवेंडर-मॉव गुलाब (वर्ग- डी अनुभाग डी-8)जनेश्वर मिश्रा पार्क, एलडीए शामिल रहे।
प्रदर्शनी की सर्वश्रेष्ठ ग्लैडियोलस स्पाइक (वर्ग- डी अनुभाग डी-9) रेखा देवी, गीता पल्ली, आलमबाग रही।
यह प्रदर्शनी जनता के अवलोकनार्थ 25 जनवरी, को प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। पुरस्कार वितरण समारोह 25 जनवरी को सायं 3 बजे आयोजित किया जायेगा।



