उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीजीवनशैलीबड़ी खबर

 गणतंत्र दिवस पर चिकित्सकों के बीच मुकाबला

 “डायरेक्टर इलेवन बनाम डीन इलेवन” हुए आमने सामने, खेला मैत्री क्रिकेट मैच

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। शारीरिक फिटनेस बरकरार रखने के लिए चिकित्सकों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ।

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा सेज क्रिकेट ग्राउंड में वरिष्ठ संकाय सदस्यों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। जिसमें “डायरेक्टर 11 बनाम डीन 11” का मुकाबला हुआ।

जिसका मुख्य उद्देश्य युवा मेडिकल छात्रों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना और खेल भावना (स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट) को बढ़ावा देना था। साथ ही यह भी संदेश देना था कि शारीरिक सक्रियता एक स्वस्थ जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा है।

विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए किया गया।

मैच में डायरेक्टर 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। हालांकि इस मुकाबले का सबसे बड़ा उद्देश्य जीत-हार से अधिक फिटनेस, टीमवर्क, अनुशासन और सामूहिक प्रेरणा का संदेश देना रहा।

इस मैच में संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें प्रमुख रूप से संस्थान निदेशक

डॉ. सीएम सिंह, डॉ. प्रद्युम्न (डीन), डॉ. राजन भटनागर, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. भुवन तिवारी, डॉ. अंशुमान पांडेय, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुनील, डॉ. संजीत, डॉ. अरविंद सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने खेल में सहभागिता की। साथ ही

संस्थान नेतृत्व द्वारा आरएमएलआईएमएस परिवार को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि:

हर व्यक्ति को नियमित रूप से शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए। प्रतिदिन किसी न किसी रूप में व्यायाम,खेल,चलना,दौड़ना जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

जानें नियमित खेल, शारीरिक गतिविधियों के लाभ..

>> हृदय स्वास्थ्य (Cardiovascular Health) को बेहतर बनाती है।

>> तनाव, थकान और बर्नआउट को कम करती है।

>> टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है

>> छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।

>> संस्थान में स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरणादायक वातावरण बनाती है।

इसी क्रम में सभी छात्रों, रेजिडेंट्स, संकाय एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एक सक्रिय जीवनशैली अपनाएँ और संस्थान में खेलों व फिटनेस को निरंतर प्रोत्साहित करें। जिससे एक स्वस्थ व्यक्ति,स्वस्थ समाज की दिशा में मजबूत कदम उठाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button