उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

 लखनऊ व्यापार मंडल इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 

चन्दर नगर व्यापारियों को दिलाई शपथ, पूर्व विधायक रहे मौजूद

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को आलमबाग में लखनऊ व्यापार मंडल इकाई चन्दरनगर व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन अनिल वरमानी,राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र मौजूद रहे।

सर्व प्रथम मंच के पदाधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर व मोमेंटो, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके

तत्पश्चात लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र द्वारा अध्यक्ष सोमेश मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री मोहन खत्री, कोषाध्यक्ष विनोद भाटिया, महामंत्री अभिषेक सडाना, सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगुल किशोर भवनानी, अफाक खान, सुनील मालानी, उपाध्यक्ष गगन ग्रोवर

महेन्दर कन्याल, अनिल अग्रवाल, जयराम खत्री, रजनीश द्विवेदी, कुलदीप बाजपेयी, हफीज अहमद, संगठन मंत्री सरदार जसवीर सिंह, सतीश अरोड़ा, सुशील अरोड़ा, विधि मंत्री गुलशन मोहला, प्रचार मंत्री मोहम्मद कासिम खान, सचिव अंकुज चौधरी, सुरेन्द्र कुमार लोधी, परितोष सोनकर,

मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इरशाद, कपिल खत्री, अरमीत सिंह, मोहम्मद साजिद, बालकृष्ण कालारा, राकेश वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह हुड्डा, लीलाधर, निर्मल कुमार, सुनील चावला, अनिल अरोड़ा, योगेश महाजन, दीपक पाण्डेय, राकेश केसरवानी एवं नदीम सलमानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं

पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने अपने संबोधन में नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि संगठित व्यापारी समाज न केवल अपने हितों की रक्षा करता है, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नवगठित टीम आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से शासन तक पहुँचाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना से निर्वहन करें तथा व्यापार मंडल को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ें। साथ ही

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे सामूहिक विश्वास, एकता और व्यापारिक स्वाभिमान का उत्सव है। आलमबाग चंदर नगर व्यापार मंडल की नई टीम आज जिस जिम्मेदारी को स्वीकार कर रही है, वह केवल पद की नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की जिम्मेदारी है।

आप सभी ने व्यापारियों के विश्वास का सम्मान प्राप्त किया है। अब समय है उस विश्वास को कार्य के रूप में सिद्ध करने का।

व्यापार केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, यह समाज की जीवनरेखा है। हमारे व्यापारी भाई दिन-रात परिश्रम करके न केवल अपने परिवार का पालन करते हैं, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में व्यापार मंडल की भूमिका केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं हो सकती। हमें व्यापारी हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और प्रशासन से प्रभावी संवाद की मजबूत कड़ी बनना होगा।

आज व्यापारी वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है,बढ़ती लागत, कर संबंधी जटिलताएँ, बाजार प्रतिस्पर्धा और स्थानीय समस्याएँ। इन सबके बीच हमारा संगठन व्यापारियों की आवाज़ बनकर मजबूती से खड़ा रहेगा। हमारी प्राथमिकता है व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान

बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन से समन्वय छोटे व्यापारियों को विशेष सहयोग आपसी भाईचारा और संगठन की मजबूती। मैं विशेष रूप से यह कहना चाहता हूँ कि संगठन की शक्ति किसी एक पदाधिकारी में नहीं, बल्कि हम सबकी एकता में है। जब व्यापारी एकजुट होते हैं, तब हर समस्या का समाधान संभव हो जाता है।

हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, संवाद है,विरोध नहीं, सहयोग है। लेकिन व्यापारी सम्मान से समझौता भी नहीं होगा। हम विनम्र भी रहेंगे और दृढ़ भी।

उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि कि नई टीम को पूरा सहयोग दें, बैठकों में सक्रिय भाग लें और संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि आलमबाग चंदर नगर का व्यापारी संगठित रहेगा, सुरक्षित रहेगा और सम्मान के साथ प्रगति करेगा।

आप सभी का हृदय से धन्यवाद।जय हिन्द, जय व्यापारी एकता।

चंदर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश मिश्र ने क्षेत्र के समस्त व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाजार की किसी भी समस्या चाहे वह प्रशासनिक हो, सुविधाओं से जुड़ी हो या व्यापारिक चुनौतियाँ,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि हर व्यापारी की आवाज़ बनना है। श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

और यह भी बताया कि ब्रजेश पाठक को जरूरी काम से बिन्दकी जाना पड़ा। जिससे वह सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पोस्ट कर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button