उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

 राष्ट्रपति ने विश्व एकता विश्वास को ध्यान (योग)’ का किया उद्घाटन

आनंदीबेन पटेल,योगी आदित्यनाथ,ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राजधानी के एयरपोर्ट पर आगमन होने पर उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

बता दें कि राजधानी में चल रहे भारत स्काउट्स एवं गाइडस की डायमंड जुबली एवं 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का समापन समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। जिसमें राष्ट्रपति ब्रम्हा कुमारी ध्यान योग कार्यक्रम में शामिल हुई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मिजोरम के मुख्यमंत्री के साथ उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह के सहभागी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि

युवाओं ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के कार्यक्रमों से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को राष्ट्रीय जम्बूरी के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने

राष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों का आभार जताते हुए युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक थीम 2025-26 ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)’ का उद्घाटन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी राजयोग के माध्यम से एक सकारात्मक भाव का संचार निरंतर समाज में अपने कार्यक्रमों के द्वारा कर रहे हैं।

पूर्ण विश्वास है कि अपने वार्षिक थीम को वर्ष भर प्रदेश, देश और दुनिया के अंदर ले जाने में ब्रह्माकुमारीज सफल होंगे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को आभार जताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके पश्चात् राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन पहुंची। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने राज भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button