उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

खनन माफियाओ ने बनाया अवैध नदी का पुल,प्रशासन ने कराया ध्वस्त

बरेली की तहसील बहेड़ी अंतर्गत ग्राम रिछोली के निकट किच्छा नदी पर बना पुल 

 

बरेली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। खनन माफियाओ द्वारा बनाया गया अस्थाई नदी का ध्वस्त किया गया। रविवार को

जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी अंतर्गत ग्राम रिछोली के निकट किच्छा नदी पर खनन माफियाओं द्वारा निर्मित अवैध अस्थायी पुल का प्रकरण बीते शनिवार को लगभग दोपहर 12 बजे बाढ़ खंड की टीम को जानकारी मिली।

तत्काल तहसील प्रशासन एवं सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) की संयुक्त टीम द्वारा स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रमाणित पाया गया। ज्ञात हो कि उक्त अवैध पुल का उपयोग अवैध खनन सामग्री के परिवहन के लिए किया जा रहा था।

जिससे नदी की प्राकृतिक धारा प्रभावित हो रही थी तथा भविष्य में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर जन-धन, नदी तटों एवं समीपवर्ती क्षेत्रों को गंभीर क्षति पहुँचने की प्रबल संभावना थी। वहीं

संयुक्त निरीक्षण के उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तत्पश्चात शनिवार की रात्रि लगभग 2 बजे बाढ़ खंड की टीम द्वारा आवश्यक पुलिस बल एवं खनन अधिकारी की उपस्थिति में उक्त अवैध पुल को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया।

वर्तमान में स्थल पर पुल निर्माण में प्रयुक्त अवशिष्ट मिट्टी एवं अन्य सामग्री को हटाने का कार्य बाढ़ खंड की टीम द्वारा निरंतर कराया जा रहा है। जिससे नदी की धारा को पूर्णतः निर्बाध एवं पूर्ववत किया जा सके।

शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा तथा भविष्य में उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अवैध खनन गतिविधि न होने देने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

उक्त प्रकरण में की गई समस्त कार्रवाई से उपजिलाधिकारी, बहेड़ी एवं जिलाधिकारी, बरेली को अवगत करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button