उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल' का शुभारंभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उद्यमियों को सम्मानित किया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का मंच पर सम्मानित किया। उन्होंने स्टार्टअप प्रोत्साहन, इन्क्यूबेटर्स प्रोत्साहन राशि के चेक का वितरण किया।

साथ ही इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र व यूपी स्टार्टअप फंड समर्थित स्टार्टअप्स का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि

डबल इंजन सरकार में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है।

आज प्रदेश के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक एवं 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।

इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026’ पुस्तिका का विमोचन एवं ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र का वितरण व भारत इनोवेट्स में चयनित प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि

पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे। साथ ही

मुख्यमंत्री ने मंच पर 5 स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि के चेक का वितरण किया। उन्होंने सिंह डायनमिक प्रा. लि. की अनुषी वर्मा, डिकोड सॉफ्टवेयर्स प्रा. लि. की रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जीनोमिकी सॉल्यूशन प्रा. लि. की डॉ. दीक्षा भारती व पीएचएसआई टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्रा. लि. के तुषार राज को सम्मानित किया।

सीएम ने इन्क्यूबेटर्स प्रोत्साहन राशि के चेक का भी वितरण किया। इसके अंतर्गत उन्होंने नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के डॉ. पुष्कर व एनआईईटी के डॉ. संजय कुमार को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने मंच पर वीबीएसपीयू इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन जौनपुर के राकेश सिंह/अविनाश, एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन सहारनपुर की डॉ. विमला वाई व अभिनव पुंडीर को सम्मानित किया।

सीएम ने यूपी स्टार्टअप फंड (यूपीएसएफ) समर्थित स्टार्टअप्स का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर मैग्नम टेक्नोलॉजी के तरुण सेनानी, अल्फाड्रायड इंडिया के अक्षत राज व गौरव जोशी को सम्मानित किया। सीएम ने ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया।

सीएम योगी ने मंच पर भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने अननंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सूयो मैन्युफेक्चरिंग, राफे, वर्वेसमी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधियों को भी मंच पर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button