दुनिया में बड़े काम सामान्य लोग करते बड़े ढंग से – जेपी पाण्डेय
फेशर्स पार्टी में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रतिभा दिखाने का जब मंच मिल जाये तो प्रतिभावान आखिरकार दिख जाते हैं। शनिवार को
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं एम टेक के छात्रों ने फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर पार्टी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों का आशीर्वचन दिया कहा कि बीटेक प्रथम बैच के छात्र होने के नाते आप सबकी जिम्मेदारी भी ज्यादा है। जैसी संस्कृति आप बनायेंगे वैसे ही आगे के बैच उसका पालन करेंगे।
प्रो पांडेय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया में बड़े काम सामान्य लोग बड़े ढंग से करते हैं। इसलिए अपने को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए।
किसी भी कार्य को पूरी शिद्दत और समझदारी से करने पर वह सफलता में बदलती है। कहा कि इस उम्र में जितना अधिक हो सीखने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देना चाहिए।
इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से अपने प्रतिभा का परिचय दिया। किसी ने फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तत कर मन मोहा तो किसी ने गाना गाया। इस कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, सरोज पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी यामिनी जैन
डॉ सौरभ मिश्रा डॉ सिद्धार्थ यादव डॉ एवी उल्लास, डॉ विजय सिंह सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम निर्देशन एसो.डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिस फ्रेशर जीतेंसी, मिस्टर फ्रेशर अंश, मिस परफॉर्मर वैभवी एवं मिस्टर परफॉर्मर फैज बने।



