आयुर्वेद अस्पताल में योग दिवस पर योगासन प्रतियोगिता
कॉलेज प्राचार्य ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। योग दिवस पर योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को
राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जहाँ महाविद्यालय में 15 से 21 जून को योग सप्ताह के रूप में विभिन्न गतिविधियां शामिल रही।
जिसमें योग दिवस के तहत संबंधित रंगोली, स्लोगन व निबंध लेखन, आशु योगासन प्रदर्शन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम और जन जागरूकता अभियान में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर प्रदेश राज्य आयुष समिति एवं सरकार के मार्गदर्शन में किया गया।
योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में, जनभवन एवं रेजिडेंसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभाग किया गया। वहीं योग दिवस पर चिकित्सालय की प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कार
वितरण कर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग शरीर को संतुलित रखता है और मानसिक तनाव कम करके हमें शांति और संयम प्रदान करता है। योग को दैनिक जीवन का अंग बना कर हम बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्रो.अंजना द्विवेदी, प्रो.आरबी यादव, प्रो. एमएन गुप्ता, प्रो. शशि शर्मा, डॉ श्रीश मिश्र, डॉ शरद जौहरी, डॉ रेखा बाजपेई,डॉ पुनीत मिश्रा, डॉ धर्मेन्द्र, डॉ स्वप्निल सक्सेना के साथ सभी शिक्षक, चिकित्साधिकारी एवं विद्यार्थियों ने काॅमन योग प्रोटोकोल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया।



