उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण कार की भिड़ंत,पांच लोगों की मौत

 घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती इलाज जारी, एक की हालत गंभीर

 

बाराबंकी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत और पांच लोग घायल होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस बल राहत बचाव कार्य में जुटा। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित किया। बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कार टकरा गयी।

जिससे खड़ी वैगन आर कार में जोरदार टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गये और कार में मौजूद लोग इधर उधर दूर जा गिरे। जिससे आग आग गयी। मिली जानकारी के अनुसार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी वैगन आर कार में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मारी। वहीं

घटना के समय वैगन आर कार सवार कुछ लोग बाहर खड़े थे जबकि कुछ अंदर बैठे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगन आर करीब दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी और उसमें आग लग गई।

वैगन आर सवार पांच लोगों की मौत होना बताई जा रही है। जबकि ब्रीजा कार के छह लोगों के घायल होने की जानकारी आयी है।

यह हादसा सुबेहा थाना के रतौली ढीह पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 51.6 पर हुआ है।

स्थानीय लोगाें ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गयी।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लव गुप्ता ने बताया कि पांच लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं।

उन्हें हैदरगढ़ सी एच सी में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। जिसमें एक की हालत गंभीर होने के चलते डॉ राम मनोहर लोहिया और विज्ञान संस्थान इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा हमारी चिकित्सकीय टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button