उत्तराखंडकारोबारबड़ी खबर

व्यापार केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़- अमरनाथ मिश्र 

नव युवक इंद्रलोक व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों को शपथ दिलाई गयी। शनिवार को

नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल द्वारा शपथ ग्रहण एवं होली मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन टेक्निकल हाई स्कूल विद्यालय, विजयनगर, कृष्णानगर में किया गया। जिसमें

लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य अतिथि के रूप अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल अतिथि सविता गोयल उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम अतिथियों को माला पहनाकर अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र द्वारा नव गठित पदाधिकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव सूर्या के साथ ही वरिष्ठ महामंत्री जॉनटी स्टीफन बडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश आर्या,

कोषाध्यक्ष हरिकेश शर्मा, राजेश प्रसाद लोधी महामंत्री, राजेश जायसवाल संरक्षक, डॉ अशोक कुशवाहा मीडिया प्रभारी, जावेद अली प्रभारी, ललित कुमार उपाध्यक्ष, रामसनेही यादव प्रचार मंत्री,

रविकांत यादव संयुक्त मंत्री, राजेश कुमार संगठन मंत्री, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रभारी दीपक श्रीवास्तव प्रभारी, सिद्धार्थ सोनी विधिक सलाहकार राजू दास संगठन मंत्री, अभिषेक तिवारी संगठन मंत्री जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री

मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की सेवा और उनके हितों की रक्षा का दायित्व अपने कंधों पर लिया है।

व्यापार केवल लेन-देन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज की आर्थिक रीढ़ है। व्यापारी वर्ग हमेशा से देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करें।

मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूँ कि

आपसी एकता और सहयोग की भावना बनाए रखें व्यापार में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दें।

नई तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएँ। लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा आपके साथ खड़ा है। किसी भी समस्या या चुनौती के समय हम सभी मिलकर उसका समाधान निकालेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि मैं यही कहना चाहूँगा कि संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम एकजुट रहेंगे, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होगी। श्री मिश्र ने कहा कि

आज का यह शपथ ग्रहण समारोह केवल पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए एक नई जिम्मेदारी और संकल्प का दिन है।

इंद्रलोक व्यापार मंडल का उद्देश्य सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना रहा है। साथ ही

चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी व्यापारियों ने होली मिली और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक जाहिद,जौ़टी स्टीफन बडन और कीर्ति वाजपेई ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी मंच का संचालन डॉ राजेश आर्या एक्स आरजे रेडियो सिटी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button