कैंसर डायबिटीज मरीजों को मिली बजट की संजीवनी – डॉ एनबी सिंह
क्रॉनिक डिजीज में लंबे समय तक चलने वाली दवाओं में मरीजों को मिलेगी राहत

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी बजट 2026 पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 10000 करोड़ का बायो फार्मा शक्ति योजना की घोषणा की है।
जिससे क्रॉनिक डिजीज मरीजों के लिए राहत भरा बजट माना जा रहा है। रविवार को जारी बजट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डॉक्टर एनबी सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैंसर डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को संजीवनी देने वाला बजट है।
मरीजों को लंबे समय चलने वाली दवाओं की कीमत में छूट मिलेगी और मरीज लगातार दवाओं को चलाने में बोझ महसूस नहीं करेंगे।
इसी क्रम में प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व एसीएमओ फिजिशियन एवं कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया यह बजट मरीज के लिए राहत भरा है। जिसमें गंभीर बीमारियों में मुख्य रूप से कैंसर, शुगर, डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, रेयर डिजीज, स्पाइन मस्कुलरएट्रॉफी, हीमोफीलिया, ब्लड कैंसर पैंक्रियाज कैंसर जैसे कैंसर की 17 तरह की दवाइयां सस्ती हुई हैं।
इससे भारत के लाखों मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। डॉ चौधरी ने कहा इससे मरीजों के आर्थिक अभाव का संकट दूर करने वाला बजट है। वहीं जानकारों की माने तो बायोफार्मा शक्ति योजना का ऐलान से मरीजों के मासिक इलाज खर्च में 20 से 30% कम होने की संभावना मानी जा रही है। जिसमें क्रॉनिक डिजीज के मरीजों पर हर महीने दवाओं का भारी भरकम बोझ उठाना पड़ता था अब उन्हें राहत जरूर महसूस होगी ।
सरकारी अस्पतालों में जो कैंसर शुगर की दवाइयां नहीं होती है तो मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती थी। ऐसे में मरीजों में कभी आर्थिक अभाव के कारण दवाओं में रुकावट जैसे व्यवधान उत्पन्न हो जाते थे। इससे अब मरीजों को निरंतर दवाओं को लेने में आसानी होगी। जिससे क्रॉनिक डिजीज बीमारी की रोकथाम में सहायक होगा।



