उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल निदेशक ने संस्थान को बनाया सशक्त

 26 विभागों में 166 नये फैकल्टी सदस्यों को किया नियुक्ति 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करने के लिए फैकल्टी सदस्यों को नियुक्त किया गया। बुधवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 26 विभागों में 166 नए फैकल्टी सदस्यों की नयी नियुक्ति की गई है। इससे संस्थान की शैक्षणिक और क्लिनिकल क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह व्यापक भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार की उस दूरदृष्टि के अनुरूप है। जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उच्चतम गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

नव नियुक्त फैकल्टी सदस्यों में..

प्रोफेसर 6, एसोसिएट प्रोफेसर 31 (जिसमें 1 विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत),असिस्टेंट प्रोफेसर 129 (जिसमें 11 विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत)

प्रमुख विभागों में नियुक्तियां..

एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरासिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, क्लिनिकल हीमैटोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एंडोक्राइन सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रोसर्जरी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा नेत्र रोग।

ये नियुक्तियाँ न केवल चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करेंगी बल्कि अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और संपूर्ण रोगी देखभाल को बेहतर बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगी। वहीं

प्रो.सीएम सिंह निदेशक ने नव नियुक्त फैकल्टी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि

“इन नियुक्तियों के साथ, हमने संस्थान में फैकल्टी की संख्या को दोगुने से अधिक कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश सरकार की उस दूरदृष्टि के अनुरूप है। जिसके तहत प्रदेश की जनता को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। मैं सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ और उनसे आग्रह करता हूँ कि वे शीघ्र संस्थान में कार्यभार ग्रहण करें तथा प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे साझा मिशन को साकार करें। इससे

फैकल्टी का यह विस्तार संस्थान के शैक्षणिक कार्यक्रमों को गति देने के साथ-साथ रोगी केंद्रित तृतीयक देखभाल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी सशक्त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button