उत्तर प्रदेश

विजय कुमार मौर्य के सेवानिवृत्ति होने पर हुआ विदाई समारोह

प्रदेश के कई जिलों में बतौर पुलिस कप्तान संभाली कमान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आईपीएस विजय कुमार मौर्य के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड्स) विजय कुमार मौर्य, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। ज्ञात हो कि

श्री मौर्य शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक, आईआईटी दिल्ली से एमटेक और सिंगापुर व अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटियों से मास्टर इन पब्लिक मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

आईपीएस बनने के बाद उन्होंने बाराबंकी, अयोध्या, बरेली, आगरा, गोरखपुर जैसे कई ज़िलों में पुलिस कप्तान के रूप में सेवा दी। इसके बाद वे मेरठ, सहारनपुर और आजमगढ़ जैसे बड़े क्षेत्रों में उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

श्री मौर्य ने साल 2000-2001 में संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो मिशन में भी एक साल की सेवा दी, जिसके लिए उन्हें यूएन शांति पदक मिला। वे भारत-नेपाल सीमा (एसएसबी), भारत-चीन सीमा (आईटीबीपी) और एयर इंडिया जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्ष 2022 में उन्हें पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड्स) उत्तर प्रदेश बनाया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कई ये बड़े और सुधारात्मक काम किए। जिसमें

सभी होमगार्ड्स और पदाधिकारियों के जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन कराए गए। ड्यूटी लगाने, उपस्थिति दर्ज करने और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया।ड्यूटी भत्ता, वर्दी भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता और एरियर का भुगतान सीधे बैंक खाते में कराया गया।

 मेहनत ईमानदारी पर मिले बड़े सम्मान..

पुलिस मेडल (2007),राष्ट्रपति पुलिस पदक (2015),यूनाइटेड नेशंस शांति मिशन पदक,डीजी कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम),अति उत्कृष्ट सेवा पदक (2024), विजय कुमार मौर्य ने अपने पूरे कार्यकाल में सादगी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा दी। विभाग को उन पर गर्व है और उनकी सेवानिवृत्ति पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उन्हें सम्मान विदाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button