पांच दिनों के मंथन बाद प्रदेश को मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक
डॉ हरी दास अग्रवाल बने परिवार कल्याण महानिदेशक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश को आखिरकार पांच दिनों के मंथन बाद महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य मिल गया है। गुरुवार को जारी शासनादेश में डॉ पवन कुमार अरुण को चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक बनाया गया है।
साथ ही डॉ हरी दास अग्रवाल को महानिदेशक परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं डॉ रंजना खरे को महानिदेशक प्रशिक्षण का पदभार दिया गया है।
बता दें कि डॉ पवन कुमार अरुण इसके पहले परिवार कल्याण महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालते रहे और उनकी जगह पर डॉ हरी दास अग्रवाल को जारी शासनादेश अनुसार उन्हें महानिदेशक परिवार कल्याण बनाया गया है।
डॉ अग्रवाल की जगह पर डॉ रंजना खरे को महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर कार्य करने का आदेश जारी हो गया है। जिसमें बीते माह 31 जनवरी को डॉ आरपीएस सुमन महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
जिसके चलते पांच दिनों बाद डॉ पवन कुमार अरुण को महानिदेशक के पद की जिम्मेदारी सँभालने के लिए शासनादेश जारी हो गया। डॉ पवन कुमार अरुण बलरामपुर अस्पताल निदेशक से लेकर महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिदेशक परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
डॉ पवन कुमार अरुण के अनुभव को देखते हुए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी दी गयी है।



