उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अटल प्रतिमा का किया अनावरण 

कुड़िया घाट पर लगी अटल प्रतिमा, बनी यादगार

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अटल जन्म शताब्दी पर अटल प्रतिमा को स्थापित किया गया। बुधवार को पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर चौक के कुड़िया घाट स्थित अटल प्रतिमा का रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही उन्होंने पं. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। आज पूरा देश अपने भारत रत्न अटल को उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है और उनकी राजनीति के प्रति कृतार्थ है।इस. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा सांसद बृजलाल, सदस्य विधान परिषद _श्रीरामचन्द्र प्रधान, पवन सिंह चौहान,लाल जी निर्मल, मुकेश शर्मा विधायक,डॉ. नीरज बोरा,योगेश शुक्ला, मनीष रावत आशा मौर्य, पार्षद एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button