सेंटर बार एसोसिएशन चुनाव में अखिलेश अध्यक्ष अवनीश दीक्षित बने महामंत्री
अध्यक्ष, महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री उपाध्यक्ष परिणाम घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा चुनाव सूची जारी की गयी।
जिसमें अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में से अखिलेश जायसवाल को सबसे अधिक 1334 वोट पाकर विजयी घोषित किया गया और महामंत्री पद के पांच प्रत्याशियों में अवनीश दीक्षित को 1364 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में आदेश सिंह को 825 वोट और राजेश शर्मा को 996 वोट प्राप्त किए।
वहीं महामंत्री पद के पांच प्रत्याशियों में अवनीश दीक्षित को 1364 ध्रुव कुमार सिंह को 756 राजेश कुमार को 71,विष्णु कुमार मिश्रा को 796, और सूर्यमणि यादव को 143 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशियों में प्रमोद कुमार पाल को सबसे अधिक 550 वोट मिले।
जिसमें ओम जी श्रीवास्तव 102, एहतिशाम जाफर 456, कैलाश चंद्र कांडपाल 147,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को 353,विजय सिंह सेंगर को 455,राकेश कुमार सिंह 221,विजय प्रताप सिंह 96, सलिल कुमार 206 सुधीर शुक्ला 252, सुशील कुमार शर्मा को 360,मत प्राप्त हुए हैं।