उत्तर प्रदेशराजनीति

व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय एवं वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की उपस्थिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने लखनऊ के नीरज तिवारी एवं अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ के नीरज तिवारी एवं अयोध्या के राजेश तिवारी के मनोनयन से पार्टी को लखनऊ तथा अयोध्या में मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए संघर्षरत हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. सुरेश यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संगठन विपिन द्विवेदी आदि लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button