फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने चलाया जागरूकता अभियान
चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा बरतने की अपील

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। फार्मेसिस्ट फेडरेशन अग्नि सुरक्षा जागरूकता चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सुनील कुमार यादव
चीफ फार्मेसिस्ट चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उप्र ने बताया कि अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान 4 से 10 मई तक चलाया जा रहा है।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने फायर जागरूकता सप्ताह के अवसर पर चिकित्सालयों, चिकित्सा संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, विद्युत उपकरणों, दवाओं एवं ज्वलनशील पदार्थों के कारण अग्नि दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में नियमित फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की जांच, विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण तथा कर्मचारियों का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।
फेडरेशन ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक चिकित्सालय एवं संस्थान में फायर सेफ्टी ड्रिल , इमरजेंसी एग्जिट प्लान तथा प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाना चाहिए।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन सदैव जन-जागरूकता, आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
फेडरेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलेंडर की सावधानी, शॉर्ट सर्किट से बचाव तथा बच्चों को अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी देने पर विशेष ध्यान दें।



