उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जरूरतमंद बच्चों की बाँटे गर्म कपड़े

 वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल में बच्चों को कपडे वितरित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये गए। मंगलवार को

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की चैरिटी गतिविधि के अंतर्गत लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल में जरूरतमंद बच्चों के बीच गर्म कपड़ों में टोपियाँ, मोज़े वितरित किए।

यह कार्यक्रम एलएपी द्वारा संचालित “शीतकालीन स्वास्थ्य अभियान” का हिस्सा था। जिसका उद्देश्य सर्दी के मौसम में बच्चों को स्वास्थ्य जोखिमों से बचाना और अभिभावकों में जागरूकता फैलाना है। वहीं

कार्यक्रम में डॉ. उत्कर्ष बंसल (सचिव, एलएपी, डॉ. एकांश राठौरिया (संयुक्त सचिव), डॉ. सलमान खान एवं डॉ. ब्रजेश कुमार कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान अभिभावकों को बच्चों के पोषण, हाथ-पैर की गर्माहट बनाए रखने, स्वच्छता और सर्दी-जुकाम से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में चिकित्सकीय उत्तरदायित्व का उदाहरण बताया।

डॉ. सलमान खान ने कहा “सर्दियों में नन्हें बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें हमेशा सिर ढककर रखना आवश्यक है, क्योंकि सिर के माध्यम से शरीर का तापमान जल्दी कम हो सकता है। हाथों में दस्ताने और पैरों में मोज़े पहनाना ठंड से सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है।”

वहीं डॉ. उत्कर्ष बंसल ने बताया कि “ आईएपी का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी जागरूकता फैलाना है कि शिशु के हाथ और पैर का तापमान माता पिता के हाथ के ऊपरी हिस्से के तापमान के समान रहना चाहिए।

शिशु को गर्म रखना और उसे माँ का दूध पिलाना, सर्दी में बीमारियों से सुरक्षा का सबसे प्राकृतिक तरीका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button