उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

संघ फार्मासिस्टों का शपथ ग्रहण

फार्मेसिस्ट फेडरेशन अध्यक्ष नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नवनियुक्त संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।

सोमवार को पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

वहीं फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों 17 व 18 मार्च को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था।

जिसमें शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया। जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है।

बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा । उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button