उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने पौध रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का दिया सन्देश

अयोध्या में मुख्यमंत्री, बाराबंकी में राज्यपाल ने पीपल बरगद पाकड़ पौधे किया रोपित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पीपल बरगद पाकड़ पौधों लगाया गया। बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत वन एवं वन्यजीव विभाग व 26 राजकीय विभागों की सहभागिता से निर्धारित लक्ष्य 37 करोड़ पौध रोपण के सापेक्ष प्रदेश में 37.21 करोड़ पौध रोपित किए गए हैं।

वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत रोपित किये गये समस्त पौधे मां के सम्मान व स्मृति में समर्पित किये गये। वहीं महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनन्दीबेन पटेल ने जनपद बाराबंकी में वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारम्भ करते हुए प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन की स्मृति में स्थापित किये जा रहे त्रिवेणी वन में त्रिवेणी रोपण (पीपल, बरगद, नीम) किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ श्रीराम नगरी अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर में पवित्र धारा वृक्षारोपण के अन्तर्गत हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) पौधों को रोपित कर वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का शुभारम्भ तथा वृक्षारोपण कार्यक्रमों को नयी गति व दिशा प्रदान की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्बन फाईनेंसिंग के अन्तर्गत अयोध्या में 07 कृषकों को अर्जित,उत्पादित कार्बन क्रेडिट की धनराशि वितरित की। वृक्षारोपण महा अभियान, 2025 के अर्न्तगत उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद मेरठ में हरिशंकरी तथा उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक द्वारा जनपद लखनऊ में त्रिवेणी वन में त्रिवेणी रोपण (पीपल, बरगद, नीम) पौध रोपण किया।

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश, डॉ.अरूण कुमार सक्सेना ने श्रीराम की नगरी अयोध्या व गोरखपुर में पौध रोपित किये। राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश, कृष्णपाल मलिक ने जनपद आजमगढ़ व गोरखपुर में पौधे रोपित किये।

अध्यक्ष विधान सभा, उत्तर प्रदेश सतीश महाना ने विधानसभा परिसर में गुलाचीन का पौध रोपित किये। सभापति विधान परिषद, उत्तर प्रदेश कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कुकरैल वन, लखनऊ में त्रिवेणी रोपण (पीपल, बरगद, पाकड़) पौध रोपित किया।

उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायमूर्ति, सहयोगी न्यायमूर्तियों एवं जनपद स्तर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा पौध रोपित किये गये।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने आजमगढ़ में महुआ का पौध रोपित किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदो में कैबिनेट मंत्री,राज्य मंत्री तथा उप्र, शासन के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के समस्त अधिकारियों द्वारा अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में भाग लेते हुए पौधारोपण किया गया।

वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत माह जुलाई व अगस्त में निम्न वनों की स्थापना की जाएगी।

विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों में..

अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन, विरासत वृक्ष।

• प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री आवासीय योजना के लाभार्थियों तथा जीरो पावर्टी कार्यक्रम में चिन्हित परिवारों द्वारा सहजन के पौधों का रोपण किया गया। इन पौधे के वृक्ष का रूप धारण करने पर इन परिवारों की खाद्य सुरक्षा पूर्ण करने के साथ ही पोषक तत्वों की पूर्ति भी करेंगे। ज्ञात हो कि आज आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पथिकों को छाया, पक्षियों को आवास व भोजन एवं क्षेत्र का सौन्दर्य वर्धन करने के लिए प्रदेश के एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग के किनारे, सर्विस लेन तथा एक्सप्रेस वे के मध्य (डिवाइडर पर) पौध रोपित किए गए।

प्रदेश में नदियों के पुनरूद्धार के लिए वृक्षारोपण महा अभियान में गंगा, यमुना, सरयू, हिण्डन और गोमती सहित विभिन्न नदियों के तटों व जलागम क्षेत्र में ‘पवित्र धारा वृक्षारोपण‘ योजना के अन्तर्गत पीपल, बरगद, पाकड़ व जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3.56 करोड़ से अधिक पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ शासकीय विभागों, शिक्षण संस्थानों, न्यायालय व चिकित्सालय परिसरों, खेतों, पार्कों, ग्राम पंचायत की भूमि, रेलवे, रक्षा, औद्योगिक इकाईयों, सहकारी समितियों, सार्वजनिक उद्यम, भारत सरकार के विभागों व उपक्रमों, वन भूमि सहित विभिन्न विभागों की रिक्त भूमि पर पौध रोपित किए गए।

प्रदेश में स्थानीय मृदा व जलवायु के अनुकूल पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, इमली, जामुन, बेल, सहजन, आम, महुआ, हरड़, बहेड़ा, आंवला सहित विभिन्न छायादार, फलदार, शोभाकार एवं औषधीय व पर्यावरणीय महत्व के देशज पौधों का रोपण किया गया। वायुमण्डल में ऑक्सीजन की प्रचुरता तथा कार्बन डाई ऑक्साइड के पृथक्करण के लिए पर्याप्त वनावरण एवं वृक्षावरण आवश्यक है।

 सर्वाधिक रोपित पौधों में..

शीशम 4,45,48,989,सागौन 4,32,57,354,जामुन 1,84,50,924,अर्जुन 1,61,82,985,अमरूद 1,53,33,140 शामिल है।

प्रदेश में सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले 05 विभागों में..

वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण विभाग 14,05,87,234, ग्राम विकास विभाग 13,12,99,341,कृषि विभाग 4,15,10,285,उद्यान विभाग 1,55,60,100,पंचायती राज विभाग 1,16,21,635

सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले 05 जनपद..

सोनभद्र 1,58,88,285, झांसी 99,51,686, लखीमपुर खीरी 96,75,100,जालौन 95,66,224, मीरजापुर 99,56,290 रैंकिंग में शामिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button